फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Along with reading newspapers in schools, children will discuss the main news.

Lalitpur News: विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़ने के साथ प्रमुख खबरों पर बच्चे करेंगे चर्चा

Sat, 18 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Along with reading newspapers in schools, children will discuss the main news.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने के लिए अब सब कुछ छोड़कर पढ़े अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ेंगे और प्रमुख खबरों पर चर्चा करेंगे। 20 से ज्यादा किताबें बढ़ने वालों को सुपर-20 और 30 से ज्यादा किताबें पढ़ने वालों को सुपर-30 पाठक घोषित किया जाएगा।

विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने, डिजिटल उपकरणों पर लगने वाले समय को कम करने के लिए शासन के निर्देश पर विद्यालयों में समाचार पत्रों का पाठन करवाना अनिवार्य किया गया था। इसी क्रम में अब विद्यालयों में सबकुछ छोड़कर पढ़े अभियान चलाया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राएं समाचार पत्र पढ़ने के साथ साथ इसकी प्रमुख खबरों पर चर्चा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष शुरू किए गए पठन अभियान को अब और प्रभावी बनाया जाएगा। विद्यालयों में समाचार-पत्र वाचन के साथ साथ प्रमुख समाचारों पर चर्चा होगी। इसके साथ लेखकों और साहित्यकारों से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed