{"_id":"b0330a6f808497b7d7e7d55487c51a0b","slug":"alleviate-a-shortage-of-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी कर्मियों की कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी कर्मियों की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने राज्यमंत्री के समक्ष स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रखी। राज्यमंत्री ने प्रगति के बजाय कमियों पर रोशनी डालने को कहा, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले भर में विशेषज्ञ और नर्सिंग स्टाफ की कमी है। महिला अस्पताल में महज एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। 55 के सापेक्ष 13 स्टाफ नर्स कार्य कर रही है। इसी तरह, पुरुष अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर मानव संसाधन का टोटा है। इस पर राज्यमंत्री ने प्रमुख सचिव से मुलाकात करके कमियां दूर करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा. हरेंद्र सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश चंद्र दुबे, डा. डीसी दोहरे, जिला मलेरिया अधिकारी डा. के एस सिंह यादव जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस बख्शी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।