{"_id":"5d2887da8ebc3e6cab1f623b","slug":"allegation-of-encroachment-on-temples-property-lalitpur-news-jhs143360385","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की यज्ञवेदी व चबूतरे पर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की यज्ञवेदी व चबूतरे पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की यज्ञवेदी व चबूतरे पर कब्जे का आरोप
ललितपुर। जिला अस्पताल की दक्षिण दिशा की चहारदीवारी से सटे हुए भगवान शंकर के चबूतरा व यज्ञ वेदी पर एक समुदाय द्वारा कब्जा किए जाने के आरोप को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने निर्माण रोकने की मांग की है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिला चिकित्सालय की दक्षिण की ओर चहारदीवारी से लगा हुआ लगभग एक शताब्दी पूर्व का शिव मंदिर व यज्ञ वेदी स्थित है। जिस पर एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जबकि दीवानी न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक दिया गया था, साथ ही इस संपत्ति को भारतीय पुरातत्व व विभाग को सौंपे जाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक उक्त संपत्ति को पुरातत्व विभाग को नहीं सौंपा गया है। जिससे यह संपत्ति पर लगातार ही कब्जा किया जा रहा है। 30 जून की रात्रि से इस जमीन पर बड़े टीन शेड स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। दिए गए ज्ञापन पर हरिकिशोर नरवरिया, राजेंद्र, महेश पटैरिया, अभिषेक साहू आदि के हस्ताक्षर बने हैं।