फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All road sannata in janta karfu

जनता कर्फ्यू के दौरान रहा सड़कों पर सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
All road sannata in janta karfu
कैप्सन - 2- मुख्य बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : TALDEHATE
महरौनी/पाली/मड़ावरा/जखौरा/सैदपुर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर महरौनी, मड़ावरा, पाली, जखौरा, बार समेत विभिन्न कस्बों में जनता कर्फ्यू सफल रहा। लोग घरों में रहे। कोई बाहर नहीं निकला। लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए सहयोग किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कोरोना से बचाव के लिए एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। रविवार की सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक लोगों ने इस आह्वान पर अमल किया। महरौनी के इंदिरा चौराहा पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनता कर्फ्यू के कारण कस्बा जखौरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का-दुक्का व्यक्तियों को छोड़कर सुबह से ही लोग घर से बाहर नहीं निकले। जनता कर्फ्यू को देर शाम तक जारी रखा गया। केवल बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शाम पांच बजे घर की छत, आंगन में खडे़ होकर थाली, शंख, ताली, मजीरा आदि बजाकर कोरोना- गो, कोराना- गो के नारे लगाकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। इस दौरान बस स्टैंड, बड़ा बाजार, छोटा बाजार सहित सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कस्बा में जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

उधर, सैदपुर में जनता कर्फ्यू का खुलकर समर्थन किया गया। व्यापारियों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। रोजमर्रा के कार्योँ के साथ कृषि कार्य भी नहीं किया। किसानों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका अदा की। ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग कोई भी नजर नहीं आया। शाम को पांच बजे सभी ने ताली, थाली घंटा और शंख बजाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इस समय खेती का कार्य जोरों पर चल रहा है, ज्यादातर ग्रामीण फसलों की कटाई में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन किसानों ने कृषि कार्य स्थगित करते हुए घर पर रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। ग्रामीण लगभग एक सप्ताह से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। शादी विवाह जैसे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जागरूक लोग गांव और मोहल्ले के लोगों को इस संबंध में जानकारी देकर जागरूक कर रहे है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह ने गांव में डुग्गी पिटवाकर जनता कर्फ्यू का समर्थन करने की अपील की थी।
उधर, कस्बा पाली में सुबह से ही सन्नाटा पसर गया था। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकला। मड़ावरा में भी दिनभर जनता कर्फ्यू के दौरान सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला। बहुत जरूरी काम होने पर ही एकाध व्यक्ति निकला। सभी ने खेती किसानी के काम ठप रखे और किसी ने फसल नहीं काटी, जबकि इनदिनों फसल कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। उपजिलाधिकारी मड़ावरा केके सिंह, क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह सहित पुलिस बल सड़कों व गली मोहल्लों से निकलकर लोगों को जागरूक करते हुए घरों में रहने की अपील करते रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में सन्नाटा रहा। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं। इक्का-दुक्का मरीजों ने उपचार कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने इलाज किया। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में ग्रामीणों, व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों, पेट्रोल पंपों सहित सभी नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। शाम को पांच बजे ताली और थाली बजाकर कोरोना वायरस की मुहिम में अपनी सेवाएं दे रहे जांबाजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
एक दिन का जनता कर्फ्यू गांव में पूर्णत: सफल रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बाजार एवं गांव की गलियों में सन्नाटा रहा। अभियान को जनता का पूरा समर्थन मिला।
- सौरभ सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैदपुर
कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक दिन के जनता कर्फ्यू के आह्वान का व्यापारियों ने दिल खोलकर समर्थन किया है। उन्होंने प्रतिष्ठान बंद रखकर अभियान को सफल बनाने में समर्थन दिया है।

- ऋषभ जैन, व्यापारी सैदपुर

ैप्सन - जखौरा रोड स्थित ग्राम बिजरौठा में सन्नाटा

ैप्सन - जखौरा रोड स्थित ग्राम बिजरौठा में सन्नाटा- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 5- पूराविरधा में मार्ग पर पसरा सन्नाटा

कैप्सन - 5- पूराविरधा में मार्ग पर पसरा सन्नाटा- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed