{"_id":"5eb6e3cb8ebc3e90795ff86e","slug":"all-nursing-home-close-lalitpur-news-jhs1663552182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिर्पोट आते ही हुए नर्सिंग होम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिर्पोट आते ही हुए नर्सिंग होम बंद
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शहर में संचालित सभी नर्सिंग होम बंद कर दिए गए। यहां भर्ती मरीजों का आनन - फानन में दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पतालों के बंद होने से कई मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। अस्पतालों को दो दिन पहले ही बंद कर दिया। सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवा ही सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। ऐसे में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा। वह अपने घरों में ही मर्ज से कराह रहे हैं। मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए खोलने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी जिले में अधिकांश नर्सिंग होम नियमानुसार खुल रहे थे।
लेकिन, जैसे ही शनिवार को जिला अस्पताल के एक संविदा कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, तो शहर के सभी नर्सिंग होम आनन - फानन में बंद कर दिए। इनमें भर्ती मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। वहीं, कोरोना मरीज के जिला अस्पताल में भर्ती रहने से इसको भी सील कर दिया। इससे लोगों के सामने उपचार का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह रही कि कई मरीज अस्पताल के गेट पर से ही वापस लौट गए। कुछ जिला अस्पताल के बाद नर्सिंग होम गए, लेकिन कहीं भी इलाज नहीं मिलने से मायूस होकर वापस घर चले गए।