{"_id":"65bbfffe81a1ec6fa3024560","slug":"albendazole-tablets-given-to-students-in-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109698-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्कूलों में विद्यार्थियों की खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्कूलों में विद्यार्थियों की खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कृमि से बचाने के लिए एक से 19 वर्ष तक के बच्चों-युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराई गई थी। यहां से सभी स्कूलों में दवाएं भेजी गई थीं।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ गोविंद नगर स्थित प्रशांति विद्या मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह व उप मुख्य चिकित्साधिकारी आरएन सोनी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इसके बाद सरकारी स्कूलों, निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर तथा दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली खिलाई गई। गोली खिलाने से पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को कृमि के बारे में जानकारी दी और इन कीड़ों को मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खाने को कहा। जो बच्चे किसी कारणवश गोली नहीं खा पाए, उनको मॉपअप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को 3,71,150 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। बच्चों को यह दवा आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने खिलाई गई।
-- -- -- --
फैक्ट फाइल
- 5.71 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का था लक्ष्य
- 1025 आशा कार्यकर्ता रहीं तैनात
- 1124 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व फ्रंट लाइन वर्कर रहे तैनात
-- -- -- -- -- --
सभी विद्यालयों में बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। इस दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
-- -- -- -- -
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई। जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें अगले दौर में गोली खिलाई जाएगी।
हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
-- -- -- -- --
सरकारी, निजी व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 371150 बच्चों को दवा खिलाई गई। शेष बच्चों को अभियान के तहत दवा खिलाई जाएगी।
डॉ प्रदीप कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी