फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   agriculture

ओलावृष्टि का मुआवजा दिलाया जाए

Tue, 02 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 02 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
agriculture
ललितपुर। ग्राम अंडेला के किसानों ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के मुआवजे की
विज्ञापन
मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सोमवार को स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी के नेतृत्व में किसानों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं। ग्राम अंडेला के किसानों को अभी तक मुआवजा राशि के चेक नहीं बांटे गए हैं, जबकि आसपास के ग्राम खजुरिया, टीला, सतौरा और खितवांस आदि ग्रामों के किसानों को चेक बांटे जा चुके हैं। ओलावृष्टि और सूखा पड़ने से किसानों की स्थिति काफी खराब हो गई है। जानवरों के लिए भूसा नहीं है। उन्होंने किसानों के खाते में पच्चीस हजार रुपए प्रति एकड़ भेजे जाने की मांग की है।

इस मौके पर देव सिंह लोधी, हरगोविंद लोधी, राघवेंद्र सिंह, अवतार सिंह, रामगोपाल, हरीराम, प्रकाश सिंह, लखन सिंह, कमल सिंह, खेमचंद, देेवेंद्र सिंह, ह्देश यादव, परशुराम, नीरज सिंह, विक्रम सिंह, जगन्नाथ, रघुवीर, राजपाल सिंह, कल्लू दावनी, फूलचंद, मंगल व तिलक सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed