फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   agriculture

पार्टी को 24 घंटे सेवा देने वाला चाहिए पदाधिकारी

Wed, 02 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 02 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
agriculture
ललितपुर। सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पंचायत चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित और 24 घंटे की सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने में तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

 
मंगलवार को प्रदेश सह प्रभारी सतेंद्र नारायण कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2017 पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसे ध्यान में रखकर संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में पार्टी के लिए समर्पित एवं 24 घंटे की सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास समय नहीं हैं, वह स्वयं ही पदाधिकारी बनने की दावेदारी न करें, जिससे कि ज्यादा समय देने वाले पदाधिकारियों का चुनाव हो सके। इस दौरान आम सहमति से पदाधिकारी बनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवारों ने बंद कमरे में बातचीत करते हुए कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को कोई शिकायत हो तो वह बंद लिफाफे में शिकायत दे सकता है। यदि शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने आजीवन सहयोग निधि में पैसा जमा कराने व भाजपा कार्यालय के निर्माण पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चुनाव सह प्रभारी अनिल यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, सुबोध गुबरेले, अशोक गोस्वामी, राजकुमार जैन, दीपक जायसवाल, डा. दीपक चौबे, देवेंद्र गुरु, धर्मेंद्र गोस्वामी, नीरज जैन गौना, किंजल्क हुंडैत, श्रीराम पटैरिया, गुड्डू अग्निहोत्री, रामनारायण पाठक, किंजल्क हुंडैत, ध्रुव सिसौदिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed