फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agricultural scientists encouraged farmers to cultivate improved varieties of black gram (urad).

Lalitpur News: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत प्रजाति की उड़द लगाने को किया प्रेरित

Tue, 15 Sep 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists encouraged farmers to cultivate improved varieties of black gram (urad).
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विकास खंड बिरधा के ग्राम ऐरा में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को उड़द की उन्नत प्रजाति लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन दलहन का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
विषय वस्तु विशेषज्ञ दिनेश तिवारी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से यह पहल की। कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ 2026 में दलहन का प्रदर्शन लगाया गया। ग्राम ऐरा में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में 23 कृषक प्रक्षेत्र पर उड़द का प्रदर्शन हुआ। किसानों को प्रति एकड़ 8 किलोग्राम उड़द का बीज (प्रजाति पीयू-9) दिया गया। इसके साथ एक लीटर कीटनाशक (कार्बेंडाजिम) और 250 ग्राम कवकनाशक (क्लोरोपायरीफॉस) भी उपलब्ध कराया गया। कृषि विभाग से राजेंद्र पाठक ने भी उड़द की उन्नत तकनीकी की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर विजय, गजराज और हरनाम सिंह पटेल आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000000000
पीयू 9 प्रजाति की विशेषताएं
पीयू 9 प्रजाति को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर ने वर्ष 2021 में विकसित किया। यह उड़द की एक उन्नत और अत्यधिक लोकप्रिय किस्म है। यह किस्म लगभग 70 से 75 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इसकी औसत पैदावार 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है। यह पीला मोजेक वायरस और सर्कोस्पोरा लीफ स्पॉट के प्रति अवरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed