फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After withdrawal of nomination, 307 candidates are in the Field

Lalitpur News: नाम वापसी के बाद 307 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
After withdrawal of nomination, 307 candidates are in the Field
जैन समाज चुनाव : अध्यक्ष, महामंत्री और संयोजक पद पर दो-दो प्रत्याशी, होगा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

15 अक्तूबर को होगा मतदान, प्रत्याशियों का जनसंपर्क शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दिगंबर जैन पंचायत समिति के द्वि स्तरीय बहुचर्चित चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और संयोजक के पद पर दो-दो प्रत्याशी होने पर उनके बीच कड़ा मुकाबला होगा। उधर, नाम वापसी के बाद अब 307 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्रथम चरण के लिए चुनाव में महामंत्री पद के दावेदार अरविंद मोदी एवं प्रतिनिधि सभा के सदस्यों में से 20 सदस्यों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। दो सदस्यों के नामांकन निरस्त होने पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अरविंंद जैन अंकुर एवं सत्येंद्र जैन ने बताया प्रतिष्ठा पूर्ण अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अक्षय टडैया एवं ज्ञानचंद इमलया, महामंत्री के लिए आकाश जैन, डॉ. संजीव कडंकी एवं संयोजक के लिए सनत जैन खजुरिया व सुरेश बडेरा चुनाव मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड सिविल लाइन प्रथम से 8, सिविल लाइन द्वितीय से 15, सिविल लाइन तृतीय से 7, गांधीनगर प्रथम से 13, गांधीनगर द्वितीय से 6, आजादपुरा से 13, नजाई बाजार से 8, तालाबपुरा प्रथम से 9, तालाबपुरा द्वितीय से 12, सरायपुरा से 5, लक्ष्मीपुरा नदीपुरा से 5, बाहुबली नगर से 14, क्षत्रसालपुरा से 10, कटराबाजार से 9,चौयाना मउठाना से 6, महावीरपुरा से 4, रावरपुरा सुभाषपुरा से 5, सरदारपुरा से 5, इलाइट से 5 प्रतिनिधि सभा के लिए सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के विभिन्न वार्डों में 159 प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए 301 एवं अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रबंध समिति के संयोजक के लिए 2-2 प्रत्याशियों को मिलाकर 307 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कवायद तेज कर दी है। दिगंबर जैन पंचायत के प्रथम चरण में मतदान 15 अक्तूबर को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed