फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After purchase, 6,544 metric tonnes of wheat was stored at procurement centres

Lalitpur News: क्रय केंद्रों पर खरीद के बाद 6,544 मीट्रिक टन गेहूं का किया गया भंडारण

Fri, 25 Apr 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
After purchase, 6,544 metric tonnes of wheat was stored at procurement centres
8,026.95 मीट्रिक टन का उठान होना बाकी, एफसीआई कर रही उठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिले में संचालित हो रहे 48 क्रय केंद्रों पर अब तक विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से 2146 किसानों से 14,571 मीट्रिक टन खरीद कर ली गई है। वहीं एफसीआई द्वारा खरीद के बाद अब तक 6,544.05 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर गोदामों में भंडारण भी कर लिया गया है। जबकि 8,026.95 मीट्रिक टन का उठान होना अभी बाकी है।

जनपद में गेहूं खरीद के लिए 48 खरीद केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिनमें खाद्य विभाग द्वारा सभी पांच क्रय केंद्रों पर अब तक 664 किसानों से 4,774.45 मीट्रिक टन खरीद कर ली गई है और इसके सापेक्ष एफसीआई ने 2,950.70 मीट्रिक टन उठान भी कर लिया है। अभी 1823.75 मीट्रिक टन उठान होना बाकी है। वहीं पीसीएफ द्वारा अब तक सभी 29 क्रय केंद्रों पर 930 किसानों से 5,457.35 मीट्रिक टन खरीद हुई है, जिसके सापेक्ष एफसीआई द्वारा 817 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है, जबकि अभी भी 4,840.35 मीट्रिक टन उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार नैफेड द्वारा सात क्रय केंद्रों पर 117 किसानों से 1219.75 मीट्रिक टन खरीद के सापेक्ष 223 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर लिया गया है, जबकि 996.75 उठान होना बाकी रह गया है। इसी प्रकार मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर 59 किसानों से 383.10 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष एफसीआई द्वारा अब तक 330 मीट्रिक टन उठान कर लिया गया है, जबकि अभी भी 53.10 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारतीय खाद्य निगम के भी छह क्रय केंद्रों पर 376 किसानों से अब तक कुल 2536.35 मीट्रिक टन खरीद हो गई है, जिसके सापेक्ष एफसीआई ने 2,223.35 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर भंडारण कर लिया है, जबकि उसका 313 मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना बाकी है। इस प्रकार पूरे जिले में अब तक सभी 48 गेहूं खरीद केंद्रों पर कुल 14,571 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है और इसके सापेक्ष एफसीआई द्वारा अभी तक कुल 6,544.05 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होने के बाद उठान कर लिया गया है। जबकि अभी भी 8,026.95 मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना बाकी है।
---------------

ललितपुर में खरीद के गेहूं क लिए दो स्थानों पर एफसीआई गोदामों में भंडारण कराता है। एफसीआई की एक गोदाम गल्ला मंडी में गल्ला मंडी स्टेट बेयर हाउस बनी हुई है, जिसकी भंडारण क्षमता 8,064 मीट्रिक टन और दूसरी पीईजी की गोदाम ग्राम बुढ़वार में स्थित है, जिसकी भंडारण क्षमता 25 हजार क्विंटल की है। हालांकि अभी मात्र 14,571 मीट्रिक टन खरीद हुई है, जबकि दोनों गोदामों की भंडारण क्षमता खरीद के सापेक्ष काफी पर्याप्त है। हालांकि लक्ष्य 48 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष भी पूरी खरीद हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में अमरपुर मंडी की गोदामें एवं अन्य विकल्प भी भंडारण के लिए खुले रहेंगे।

वर्जन

जनपद में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 30 फीसदी से अधिक गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर हो चुकी है। जबकि अभी खरीद जारी है। एफसीआई द्वारा क्रय केंद्रों से गोदामों में खरीद के गेहूं का भंडारण कराया जा रहा है।
-चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed