{"_id":"65f374b25a80625b210d2154","slug":"after-making-friends-over-the-phone-he-reached-the-girls-house-and-raped-her-at-gunpoint-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111839-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फोन पर दोस्ती कर लड़की के घर पहुंचकर तमंचे की नोंक पर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फोन पर दोस्ती कर लड़की के घर पहुंचकर तमंचे की नोंक पर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
अश्लील वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर किया शारीरिक शोषण
नामजद आरोपी सहित उसके भाई-बहन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लड़की के साथ तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो, फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस नामजद आरोपी व उसके दो साथियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी लड़की ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वर्ष 2017 में उसके मोबाइल पर एक लड़के का फोन आया और बातचीत करने लगा। यह बातचीत अक्सर होने लगी। बातों-बातों में आरोपी लड़के ने उसका नाम पता और परिवार के बारे में जानकारी ले ली। इसके साथ वीडियो कॉल के जरिए उसके रहने की जगह की जानकारी ले ली। 9 अप्रैल 2017 को आरोपी ने वीडियो कॉल की। परिवार के लोगों के बारे में जानकारी ली। उसने मां की तबियत खराब होने और अन्य परिजन के बाहर होने की बात कही। इसी दौरान घर के बाहर आरोपी आ गया। उसने आरोपी को वहां से चले जाने को कहा। आरोपी के पानी मांगने पर जब वह अंदर गई तो वह अंदर आ गया और बैग से तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बनाई व फोटो खींच ली। घटना के बारे में किसी से कहने या फोन बंद करने पर वायरल करने की धमकी दी। घटना के समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। जाते हुए आरोपी ने उससे कहा कि जब वह 18 वर्ष की हो जाएगी तो वह उससे शादी कर लेगा। अप्रैल 2017 में ही आरोपी के बड़े भाई-बहन ने उसके व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजी और मानसिक प्रताड़ित किया और इन्हें वायरल करने की धमकी दी। आरोपी इस दौरान उससे लगातार फोन पर बातचीत करता रहा और दवाब बनाकर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो अपने व्हाट्सएप पर मंगवाता रहा। अगस्त 2019 को आरोपी ललितपुर आया और उसे रेलवे स्टेशन बुलाया व साथ चलने का दवाब बनाया। 5 अक्तूबर 2019 को वीडियो कॉल करके आरोपी ने परिवार के बारे में जानकारी लेकर फिर से घर आ गया। यहां आरोपी ने एकबार फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो व फोटो जबरन दवाब बनाकर खींची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।