फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   after four days not stop dairiya

चार दिन बाद भी नहीं थम सका डायरिया

Thu, 12 Sep 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
after four days not stop dairiya
जिला अस्पताल में महिला वार्ड में लेटी डायरिया की मरीज - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ग्राम देवरान में डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर आठ हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग सहरिया बस्ती देवरान में डायरिया पर नियंत्रण करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम देवरान में संक्रामक बीमारी डायरिया (उल्टी- दस्त) का प्रकोप है। दो बच्चों की मौत हो चुकी है। उपचार के बाद भी गांव में डायरिया का असर कम नहीं ले रहा है। पांच ग्रामीणों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था कि बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई। गांव के कन्हई (03) पुत्र मुकेश, बड़ी बहू (60) पत्नी रामप्रसाद, सपना (04) पुत्री मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, गुड़िया (24) पत्नी बब्लू, प्रीति मन (02) पुत्र मुलु, विमला (30) पत्नी फूलसिंह पहले से भर्ती हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। राधा (30) पत्नी परमू और राहुल (04) पुत्र झल्लू की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा गांव में अन्य मरीज भी बीमारियों से पीड़ित हैं। गांव से जिला अस्पताल के लिए रेफर हो रहे मरीजों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। बीमारी के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें गांव में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलने पर पंचायती राज विभाग द्वारा गांव में दो नए हैंडपंप लगवा दिए गए हैं। वहीं, पुराने हैंडपंप का डंडा निकाल लिया गया है, जिससे लोग इसके पानी का इस्तेमाल न कर सकें। सहरिया बस्ती की सफाई करा दी गई है। पुराने हैंडपंप के पास में गड्ढे के जलभराव को जेसीबी मशीन से नाली बनाकर गंदे पानी की निकासी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाई चक्रानुसार टीमें
ग्राम देवरान में डायरिया का प्रकोप फैलने से मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चक्रानुसार टीमों का गठन कर दिया है। डायरिया व अन्य संक्रामक बीमारी के प्रति अलर्ट जारी करते हुए टीमें तैनात कर दीं है। जो आठ घंटे तक गांव में रुक कर मरीजों का उपचार करेंगी। टीम में एक चिकित्सक व पैरामेडीकल स्टाफ को लगाया गया है।
गांव में डायरिया फैल गया था। इसमें दो मासूम की मौत व आठ लोगों का उपचार चल रहा है। अब उल्टी व दस्त के मरीज नहीं हैं।
- केहर सिंह बुंदेला
ग्राम प्रधान
देवरान गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है, जो मरीजों को उपचार और दवाइयां वितरित कर रहीं हैं। डायरिया पर नियंत्रण पा लिया गया है।
- डॉ. राजेश भारती
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed