{"_id":"58b86f374f1c1bc635830d34","slug":"after-five-years-no-deposit-premium-outlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बीते, नहीं जमा की दुकानों की प्रीमियम राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बीते, नहीं जमा की दुकानों की प्रीमियम राशि
lalitpur
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
पांच साल बीते, नहीं जमा की दुकानों की प्रीमियम राशि
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की दुकानों की नीलामी हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नीलामी दाताओं ने पूरी प्रीमियम की राशि जमा नहीं कराई है। इतना ही नहीं, 50 से अधिक किराएदारों ने एक साल से अपना किराया तक जमा नहीं कराया है। उधर, किराएदार प्रीमियम जमा किए बिना धड़ल्ले से अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं। यह नगर पालिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
नगर पालिका अपनी आय के लिए निजी मार्केट व कांप्लेक्स बनाकर दुकानों को किराए पर संचालित करती है। इसके लिए दुकाने नीलाम की जाती हैं, नगर पालिका का यह नियम है कि नीलामी के बाद 15 दिन की समय सीमा के भीतर बोली दाता को नीलाम की संपूर्ण धनराशि (प्रीमियम राशि) जमा करनी पड़ती है, अन्यथा नीलामी को निरस्त कर दिया जाता है। लेकिन वर्तमान में नगर पालिका के 14 दुकान किराएदार ऐसे हैं, जिन्होंने पांच साल बीतने के बाद भी अभी तक दुकानों की प्रीमियम राशि जमा नहीं की है। इसमें कहीं न कहीं विभागीय कर्मियों की भी लापरवाही है कि अब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। करीब एक वर्ष पूर्व फरवरी-मार्च के माह में नगर पालिका के अधिकारियों ने प्रीमियम राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ तालाबंधी अभियान चलाया था। लेकिन बकाएदारों ने दुकानों में अपने ताले जड़ दिए थे। इसके बाद विभागीय कर्मियों पर हर जगह से दबाव बनने लगा था, जिसके चलते कर्मियों को अपने ताले खोलने पड़े थे और अभियान को भी बीच में छोड़ना पड़ा था। इस अभियान को भी एक वर्ष बीत गया है, लेकिन अब तक संपूर्ण प्रीमियम राशि नहीं वसूली जा सकी है। इसी तरह नगर पालिका की दुकानों के 50 सैंकड़ा से अधिक दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने एक वर्ष से भी अधिक समय से किराया जमा नहीं किया है। इनके खिलाफ भी नगर पालिका पूर्व में नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन इसका भी कोई खास फायदा नहीं हुआ। इसके विपरीत किराएदार बेहिचक होकर अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं।
यह है बकाएदार
वर्तमान में कुल 14 दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने दुकाने नीलामी के बाद से अब तक प्रीमियम राशि जामा नहीं कराई है और नियमित रूप से दुकानों का संचालन कर रहे हैं। नगर पालिका के अनुसार गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास बने महार्षि पुरुषोत्तमदास टंडल कांमर्शियल कांपलेक्स के प्रथम तल की पांच दुकानें ऐसी हैं जिनकी कुल 7.35 लाख रुपये प्रीमियम राशि बकाया है, इसमें दुकान क्रमांक 02 के किराएदार मुकेश कुशवाहा पर 3.43 लाख रुपये, क्रमाक 04 के किराएदार रामेसवक खटीक पर 50 हजार रुपये, क्रमांक 11 के किराएदार मनोज चौरसिया पर 1.20 लाख रुपये, क्रमांक 13 के अमित कुमार जैन पर 68 हजार रुपये व दुकान क्रमांक 14 के किराएदार अवनेश साहू पर 1.52 लाख रुपये प्रीमियम बाकाया है। इसी तरह नझाई बाजार के अंदर बने भीमराव अंबेडकर कांपलेक्स के बी ब्लॉक में चार दुकानें ऐसी हैं, जिनकी कुल 1.89 लाख रुपए प्रीमियम राशि बकाया है, इसमें दुकान क्रमांक 05 के किराएदार अनिल पुत्र लक्ष्मीचंद्र जैन पर 40 हजार रुपये, क्रमाक 14 के किराएदार अनिल पुत्र कमलचंद्र जैन पर 32 हजार रुपये, क्रमांक 20 के किराएदार अनिल पुत्र हुकमचंद्र जैन पर 50 हजार रुपये व दुकान क्रमांक 21 के किराएदार कमलेश पुत्र कपूरचंद्र जैन पर 67 हजार रुपये प्रीमियम बाकाया है। इसके अलावा पत्रकार भवन के पास सुपर मार्केट में बने मां कर्माबाई कांमर्शियल कांपलेक्स में चार दुकानों की कुल 12.51 लाख रुपये प्रीमियम राशि बकाया है, इसमें दुकान क्रमांक 01 के किराएदार काशीराम बड़ौनिया पर 1.50 लाख रुपये, क्रमांक 03 के किराएदार दुष्यंत बड़ौनिया पर 4.82 लाख रुपये, क्रमांक 04 के किराएदार राजीव कटारे पर 04 लाख रुपये व दुकान क्रमांक 09 के किराएदार प्रमोद बड़ौनियां पर 2.18 लाख रुपए की प्रीमियम बकाया है। साथ ही सदर कोतवाली के पास बनी नई दुकान के किराएदार विक्रम सिंह पर 01 लाख रुपये प्रीमियम राशि बकाया है। इन बकाएदारों ने अब तक प्रीमियम राशि जमा नहीं की है।
विज्ञापन
बीते वर्ष विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ तालाबंदी अभियान चलाया था, जिसके बाद कई लोगों ने दुकानों का किराया व प्रीमियम राशि जामा की है। कुछ दुकानदार है जिन्होंने अभी प्रीमियम राशि जमा नहीं की है, उनके खिलाफ अब विभाग द्वारा जल्द ही अभियान छेड़ा जाएगा।
राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ललितपुर।