फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After being beaten up, the young man committed suicide by hanging himself

Lalitpur News: पिटाई के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 27 May 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After being beaten up, the young man committed suicide by hanging himself
ललितपुर। पिटाई के बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर लटका मिला। यह घटना मड़ावरा थाने के रजौला गांव की है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजौला के पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उसका चचेरा भाई खेत सिंह (18) घर पर अकेला था, जबकि परिजन मूंग की फसल काटने गए थे। देर शाम खेत सिंह का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। पड़ोसी ज्ञानचंद्र, गोलू, हरप्रसाद जैन और बबलू, खेत सिंह से मारपीट करने लगे। भतीजे को पिटता देख खेतसिंह का चाचा अमोल सिंह बचाने आया तो आरोपी उसकी भी पिटाई करने लगे। यह देख खेत सिंह वहां से भागकर घर के अंदर गया। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह अमोल को बचाया। पिटाई से अमोल चोटिल हो गया था। वह घर के अंदर गया तो अटारी पर उसका भतीजा खेत सिंह फंदे से लटका मिला। मृतक तीन भाई-एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने मृतक खेत सिंह के बड़े भाई दीपेश की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

------
इस तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक खेत सिंह के भाई दीपेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम को उसके भाई खेत सिंह से ज्ञानचंद, गोलू, हरप्रसाद, बबलू निवासी ग्राम रजाैला ने मारपीट की। बीच बचाव करने आए अमोल पर भी प्राणघातक हमला किया। अमोल के मुंह व छाती में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसे भी मारने के लिए दौड़े। किसी प्रकार वह जान बचाकर भागा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी तो उसके भाई खेत सिंह ने घबराकर घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed