फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After appearing in Baghpat, Dhaka was brought to Lalitpur jail.

Lalitpur News: बागपत में पेशी के बाद ढाका को लाया गया ललितपुर जेल

Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
After appearing in Baghpat, Dhaka was brought to Lalitpur jail.
बागपत में पेशी के बाद ढाका को लाया गया ललितपुर जेल
विज्ञापन

तन्हाई बैरक में रखा गया, खाना खाने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हत्यारोपी ज्ञानेंद्र ढाका को बागपत कोर्ट में पेशी करने के बाद शुक्रवार की रात को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वापस लाकर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उसे तन्हाई बैरक में रखा गया है। बैरक में उसने खाना लेने से इन्कार कर दिया।

बागपत के जिला कारागार ज्ञानेंद्र ढाका को चार माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर ललितपुर जेल भेजा गया था। तभी से वह जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। यहां चार नवंबर को उसने फोन करके बागपत के कृष्णपाल राणा से रंगदारी मांगी थी। पांच नवंबर को बागपत के दोघट थाना में ज्ञानेंद्र ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। छह नवंबर को डीएम सत्यप्रकाश और एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने जेल में छापा मारा था। जिसमें ज्ञानेंद्र ढाका के पास से मोबाइल फोन मिला था। जिसके बाद लापरवाही बरतने पर जेलर, डिप्टी जेलर और जेल वार्डन को निलंबित कर दिया था और ज्ञानेंद्र ढाका के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं ज्ञानेंद्र ढाका को जिला कारागार की तन्हाई बैरक में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच ज्ञानेंद्र ढाका की बागपत कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के मामले में पेशी के लिए बागपत भेजा गया था। यहां पेशी होने के बाद शुक्रवार रात को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानेंद्र ढाका को जिला कारागार लाया गया और वापस तन्हाई बैरक में भेज दिया गया। जेलर रामनरेश गौतम ने बताया कि बागपत में पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में उसे वापस जिला कारागार लाया गया है। यहां उसे वापस तन्हाई बैरक में भेज दिया गया है। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed