फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After a dispute in the house, the young man committed suicide by hanging

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 25 Feb 2022 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
After a dispute in the house, the young man committed suicide by hanging
ललितपुर। थाना जाखलौन के मोहल्ला गनेशपुरा में एक युवक ने बुधवार रात में शराब के नशे में परिजनों ने विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन के मोहल्ला गनेशपुरा निवासी रामचरन (22) पुत्र ग्यासी अहिरवार अन्य जिलों में पत्थर की मजदूरी का काम करता है। बीते दो माह से वह अन्य जिले में ही था और बीते रोज बुधवार को ही दोपहर में दो बजे अपने घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह गांव में चला गया। रात में वह शराब पीकर घर लौटा और अपने बड़े भाई मुकेश से खेती के ठेका के रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो रामचरन बड़े भाई से लड़ाई झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

रात में करीब 11 बजे जब उसके परिजन घर में अंदर सोने जा रहे थे। तभी रामचरन ने घर में बाहर की ओर बनी छपरी में चारपाई पर खड़े होकर बल्ली पर अंगोछे से फांसी लगा ली। चारपाई गिरने की आवाज सुनकर उसके घर में मौजूद चाचा मान सिंह और चाची पुत्तीबाई ने देखा कि रामचरन फंदे पर छटपटा रहा था। परिजनों के चीखने चिल्लाने पर आसपास के गांव वाले भी आ गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के चाचा मान सिंह ने बताया कि उसका भतीजा दो माह बाद घर लौटा था और आते ही शराब के नशे में अपने बड़े भाई से रुपये मांगने लगा। उसने बड़े भाई से मारपीट भी की थी। मृतक दो भाई व बहनों में सबसे छोटा था। उसने यह भी बताया कि रामचरन के माता पिता नहीं हैं। उनकी काफी पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed