{"_id":"6021931a8ebc3e4b3c0bcc90","slug":"advocate-suicide-investigation-lalitpur-news-jhs1880859137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील आत्महत्या प्रकरण में जांच आगे बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील आत्महत्या प्रकरण में जांच आगे बढ़ी
विज्ञापन
ललितपुर। कचहरी परिसर स्थित जिला बार भवन में अधिवक्ता द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले की जांच आगे बढ़ने लगी है। विवेचना अधिकारी ने घटनास्थल का मौका - मुआयना कर घटना के दौरान आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ताओं से जानकारी जुटाईं।
मोहल्ल नदीपुरा निवासी अधिवक्ता रामशरण श्रीवास्तव ने 11 जनवरी को खुद के एक मुकदमे की पैरवी के मामले में जिला बार भवन में सोलह पेज का सुसाइड नोट लिखने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक अधिवक्ता की पत्नी नमिता श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के भाई व भतीजों समेत तेरह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी ने कचहरी परिसर स्थित जिला बार भवन पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विवेचना अधिकारी बीएस पटेल ने मृतक के मकान पर पहुंचकर परिजनों से संपर्क कर घटना के तथ्यों की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों का परीक्षण किया जा रहा है।