फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Admissions at Nehru College will take place from tomorrow until July 10.

Lalitpur News: नेहरू महाविद्यालय में कल से 10 जुलाई तक होंगे प्रवेश

Fri, 26 Jun 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Admissions at Nehru College will take place from tomorrow until July 10.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में प्रशासनिक एवं प्रवेश के संबंध में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि 27 जून से सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 जुलाई तक चलेगी।
प्राचार्य ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के समर्थ पोर्टल पर नेहरू महाविद्यालय में प्रवेश के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, उन छात्र-छात्राओं के प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने सत्र 2026-27 में महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर, बीएससी बायो/मैथ, बीकाम प्रथम सेमेस्टर, एमए सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर, बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर व एमएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। वे सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, उत्तीर्ण कक्षाओं की अंकतालिकायें, फोटो, आधारकार्ड एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर सहित महाविद्यालय में प्रवेश समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित हों।
विज्ञापन

बैठक में डाॅ. अरिमर्दन सिंह डाॅ. सुधाकर उपाध्याय, डाॅ. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डाॅ. राजीव निरंजन, डाॅ. सत्यदेव, सुकपाल, विवेक पाराशर, फहीम बख्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed