{"_id":"6a4181b82c992fabb60d052d","slug":"admission-process-at-raghuvir-singh-government-post-graduate-college-begins-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-158783-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में 480 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है, अंतिम तिथि 25 जुलाई होगी। विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर कराए गए पंजीकरण सहित अन्य कागजातों के साथ प्रवेश लेने महाविद्यालय आना है।
शहर के बाईपास स्थित रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित व बायोलॉजी में 120-120 सीटों पर, बीकॉम व एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में 60-60 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। वहीं, एमएससी भौतिक विज्ञान में 15, वनस्पति विज्ञान में 15,रसायन विज्ञान मेें 15 और गणित में 60 सीटों पर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश होंगे। प्राचार्य प्रो. केशवदेव ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है उनकी प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी उत्तीर्ण परीक्षा के अंकपत्र,आधारकार्ड की फोटो कॉपी,जाति व आय प्रमाणपत्र और दो फोटो के साथ महाविद्यालय आकर प्रवेश ले सकता है।