{"_id":"693b158ff1f454c85c0711f5","slug":"adm-honored-blos-and-supervisors-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-147744-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बीएलओ व सुपरवाइजरों को एडीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बीएलओ व सुपरवाइजरों को एडीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। तहसील सभागार में बुधवार शाम को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वाले 132 बीएलओ और 13 सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने इन सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों के (बीएलए) से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरने में सहयोग लेने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उनके अथक परिश्रम के कारण ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूरा हो सका। इस दौरान उप जिलाधिकारी मड़ावरा शैलेंद्र कुमार चौधरी, खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव, प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ पंचायत आलोक कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।