फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against guardians if a minor is found riding a bike: District Magistrate.

बाइक चलाता मिला नाबालिग तो अभिभावक पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against guardians if a minor is found riding a bike: District Magistrate.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों से बाइक चलाने पर उनके अभिभावकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसपी संजीव वाजपेयी से कहा कि तीन सवारी लेकर चलने वालों पर चालान की कार्रवाई करने का अभियान चलाएं। वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अफसरों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे।
हाल ही में रोड़ा गांव के नेशनल हाईवे-44 कट पर हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों की आकस्मिक मृत्यु समेत अन्य दुर्घटनाओं पर जिलाधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त की। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने पर प्रभावी आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद के सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट एवं पिछले महीनों में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर आलोक तिवारी से दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी ली। उसके निवारण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऐसे सभी स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, स्पीड कंट्रोलर, संकेतक एवं अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय करें। एनएचएआई के परियोजना निदेशक को इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि विजय चंद्रा,राजेश गुप्ता, डीआईओएस ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल,आईरेड प्रभारी एनआईसी नरेंद्र सिंह सहित एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

000000000
रोड़ा कट और अमरपुर मंडी पर अंडर पास बनाए जाने का प्रस्ताव पास
रोड़ा दुर्घटना को भविष्य के लिए गंभीरता से लेते हुए एनएच-44 रोड़ा कट पर एवं उसके साथ ही अमरपुर मंडी-मेडिकल कॉलेज कट पर भी अंडर पास बनाए जाने के लिए सड़क सुरक्षा की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। डीएम ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि अपने यहां से स्वीकृत कराकर प्राथमिकता से दोनों स्थानों पर अंडर पास बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed