फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   acr sheets will burn on 8 march

आठ मार्च को एसीआर की जलाई जाएंगी प्रतियां

Sat, 06 Mar 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
acr sheets will burn on 8 march
School.jpg - फोटो : School.jpg
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में नवनियुक्त शिक्षक एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप आए शिक्षकों का स्वागत किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 8 मार्च सोमवार को एसीआर की प्रतियां कर जिले में जलाई जाएंगी।
विज्ञापन

संघ के मांडलिक संगठन मंत्री एवं जनपद अध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत शिक्षिका पिंकी, मेघा आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सरस्वती वंदना के बाद संघ के जनपदीय मंत्री अरुण गोस्वामी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्त नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप आए शिक्षक शिक्षिकाओं का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि लगातार शिक्षक हित में संघर्ष किया जा रहा है। 8 मार्च सोमवार को एसीआर की प्रतियां पूरे देश के जनपद मुख्यालय पर जलाकर सरकार को विधेयक के विरोध का एहसास कराया जाएगा। कार्यक्रम में अर्चना तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिराम खरे ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा, अनूप सैनी ब्लॉक मंत्री बिरधा, संतोष रजक अध्यक्ष जिला संघर्ष समिति, हेमंत तिवारी मंत्री जिला संघर्ष समिति आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ,अनेक सिंह राजपूत ,अनूप सैनी,सुषमा साध, अनीता कुशवाहा ,विशाल गुप्ता,अशोक श्रीवास ,अखिलेश गोस्वामी, आशीष मिश्रा, कल्यान सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने किया एवं आभार आलोक स्वामी मंत्री जखौरा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed