{"_id":"63b0670dd2242610ee5743b2","slug":"accused-of-spoiling-the-land-by-putting-best-material-lalitpur-news-jhs236028480","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेस्ट मटेरियल डाल कर जमीन को खराब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेस्ट मटेरियल डाल कर जमीन को खराब करने का आरोप
विज्ञापन
धौर्रा(ललितपुर)।ग्राम पंचायत की वेश कीमती जमीन पर एक कंपनी के कर्मचारियों ने बेस्ट मटेरियल का भंडारण करना शुरू कर दिया है। इस पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत के सदस्यों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी पर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर कई स्क्वायर फुट जमीन पर जीपीएल लिमिटेड ने वेस्ट मटेरियल डाल कर पंचायत की जमीन को खराब कर दिया है। जीपीएल लिमिटेड धौर्रा ग्राम पंचायत में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कार्य किया जा रहा है शिकायतकर्ताओं ने जब कंपनी के कर्मचारियों से जानकारी मांगी तो उन्होंने चुप्पी साध ली। सदस्यों ने इस जमीन को खाली करवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर धर्मेंद्र यादव निर्माण समिति अध्यक्ष ग्राम पंचायत धौर्रा, समीर उद्दीन,विनय तिवारी, धनीराम अहिरवार,राहुल राय,द्रोपती ग्वाल,प्रियंका तिवारी,सावित्री कोरी, श्रीकृष्ण कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर हैं।
अभी मेरे संज्ञान में ग्राम पंचायत की जमीन पर कोई शिकायत नहीं है शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।-रिजवान खान, क्षेत्रीय लेखपाल
प्रोजेक्ट के संबंध में कोई भी जानकारी करना है तो कंपनी के उच्चाधिकारियों से बात कर लीजिए, मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं।-गुरुलिंगप्पा, प्रोजेक्ट मैनेजर गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड