फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of robbing a woman arrested

महिला को पीटकर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a woman arrested
महरौनी। कस्बा के रामलीला मैदान में रहने वाली एक विधवा वृद्धा के मकान में घुसकर लूटपाट कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के निकट रहने वाली इंद्रा जैन के पति का निधन बहुत पहले हो गया था। उसका एक पुत्र दिव्यांग है और वह अपनी बहन के साथ रहता है। इंद्रा जैन अकेली रहती हैं। राशन कार्ड में नाम कट जाने से वह परेशान थी। जानकारी पर राजकुमार जैन ने कोटेदार के कर्मचारी को इंद्रा जैन के घर कागजात लेने के लिए भेज दिया। इंद्रा जैन ने बताया कि उसने सौ रुपये और कागजात कर्मचारी को दिए। आरोप है कि कर्मचारी को पता चला कि महिला घर में अकेली रहती है तो उसने लूटपाट की योजना बना ली।
विज्ञापन

छह जनवरी को वह अकेले दोबारा इंद्रा जैन के यहां पहुंचा और उसने धक्का देकर महिला को पटक पीटने के बाद उसका गला दबाया, जिससे वह महिला बेहोश हो गई। महिला को मरा हुआ समझकर आरोपी ने अलमारी खोलकर रुपये और सोना चांदी चोरी किया। इसके बाद मौके से रफूचक्कर हो गया था। आठ जनवरी को जब उसे होश आया तो उसने मोबाइल से अपनी बेटी व अन्य लोगों को सूचना दी। परिजन और मुहल्लेवासी जब महिला के घर पहुंचे तो उसको घायल अवस्था में पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह, आंख, गला सूजा हुआ था। मुंह और नाक में सूखा खून जमा हुआ था। वहीं कमरे में भी खून पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले गए थे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से धर दबोचा। पीड़िता की पुत्री वर्षा जैन निवासी मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चंद्रभान निवासी ग्राम जखौरा थाना महरौनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed