{"_id":"6959612a1d4f75e2a102a7de","slug":"accused-of-rape-and-blackmailing-arrested-in-encounter-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-149105-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा व कारतूस बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में था वांछित, टीकमगढ़ जेल से छूटने के बाद से चल रही थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी से शनिवार को तड़के बानपुर क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अमजद खान के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
बानपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अमजद खान पर नाबालिग से दुष्कर्म के साथ ही कई युवतियों को ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ थाना बानपुर में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। शनिवार को तड़के करीब 3:45 बजे थाना बानपुर पुलिस महरौनी–बानपुर मार्ग पर नवनिर्मित नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पहचान पूछी गई तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमजद खान बताया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत सामान्य होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
टीकमगढ़ जेल से छूटने के बाद तलाश में जुटी थी पुलिस
22 दिसंबर को टीकमगढ़ में एक हिंदूवादी संगठन ने अमजद खान को एक लॉज में एक युवती के साथ पकड़ा था। युवती को वहां से भेज दिया गया था। सूचना पर पहुंची टीकमगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। शिकायत न मिलने पर उसे शांतिभंग में जेल भेज दिया गया था। बानपुर पुलिस उसके रिमांड की तैयारी कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को वह टीकमगढ़ जेल से रिहा हो गया। इसके बाद से बानपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से आहत होकर किशोरी ने कर लिया था विषाक्त पदार्थ का सेवन
आरोपी ने थाना बानपुर क्षेत्र की एक किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 24 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मोबाइल से मिले फोटो और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट
टीकमगढ़ में पकड़े जाने के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई थी। इसमें बानपुर क्षेत्र की महिलाओं और किशोरी से जुड़े फोटो व वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट मिले थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर की गई थी कड़ी कार्रवाई की मांग
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 25 दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था और हनुमान चालीसा का पाठ कर मामले की गहन जांच की मांग की थी। एसपी ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
मुठभेड़ में घायल आरोपी के खिलाफ थाना बानपुर पुलिस ने मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दुष्कर्म और मुठभेड़ दोनों मामलों में 14-14 दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत कर लिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक