फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of harassing a married woman for dowry and throwing her from the roof

Lalitpur News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को छत से फेंकने का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing a married woman for dowry and throwing her from the roof
पति समेत चार ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज, झांसी में गंभीर हालत में भर्ती है पीड़िता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर छत से नीचे फेंकने के आरोप में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल विवाहिता का झांसी में उपचार चल रहा है।
थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी रोहित सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन नैनसी सोनी का विवाह 21 जनवरी 2024 को शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अंकित सोनी के साथ हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद पति अंकित, सास रजनी, ननद आयुषी और बड़ी ननद रोशनी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नैनसी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार उत्पीड़न से परेशान होकर नैनसी को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला। वे लगातार दो लाख रुपये की मांग करते रहे और मांग पूरी न होने पर उसे परेशान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छह जुलाई की शाम आरोपियों ने नैनसी को मकान की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। वर्तमान में नैनसी झांसी के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली सदर पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed