फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Account holders who have forgotten Rs 7 crore deposited in banks

Lalitpur News: बैंकों में जमा सात करोड़ रुपये भूले खाताधारक

Sat, 11 Oct 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Account holders who have forgotten Rs 7 crore deposited in banks
ललितपुर। विभिन्न बैंकों के 725 ग्राहक करीब सात करोड़ रुपये निकालना भूल गए, इसमें सरकारी विभाग सहित निजी खाते भी शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि सरकारी विभाग के विशेष बजट के खाते खोले गए थे। काम होने के बाद बची धनराशि की विभाग ने सुध नहीं ली। वहीं, कई मामलों में खाताधारकों की मौत के बाद नॉमिनी का जिक्र न होने से पैसे निकाले नहीं जा सके। अब बैंकों ने लोगों को जागरूक कर रकम लौटाने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

ये रकम अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पास चली गई है। यदि कोई दावेदार सामने आता है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर धन वापस दे दिया जाएगा। दरअसल, ज्यादातर खाते ऐसे हैं, जिन्हें खुलवाने वालों की मृत्यु हो चुकी है। कुछ ऐसे भी खाते हैं जो परिजनों को जानकारी दिए बगैर खुलवाए गए थे। उनके दिवंगत होने पर ये खाते लावारिस हो गए। कुछ खाते ऐसे भी हैं जिनके परिजनों को बैंकिंग नियमों की जानकारी न होने से धन की निकासी नहीं हो सकी। इन खातों से लेनदेन न होने से उन्हें निष्क्रिय घोषित कर दिया गया। 10 वर्ष या इससे अधिक समय से बिना दावे की इस रकम को बैंकों ने आरबीआई को भेज दिया है। बैंकों को आरबीआई ने तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर धनराशि वापस करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----------------------
पांच करोड़ सिर्फ सरकारी विभागों का : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व सेंट्रल बैंक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण, पंचायती राज विभाग आदि के खाते हैं। बैंकों में पड़ा चार से पांच करोड़ रुपया इन्हीं विभागाें का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------

यह है निष्क्रिय खातों की स्थिति
बैंक - खातों की संख्या - जमा धनराशि
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 202 - 2.25 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक - 40 - 1.21 करोड़
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 56 - 1.00 करोड़
ईको बैंक - 79 - 0.75 करोड़
यूनियन बैंक - 45 - 0.65 करोड़
बैंक ऑफ इंडिया- 25 - 0.20 करोड़
यूपी ग्रामीण बैंक - 278 - 0.93 करोड़
--------------------------------------
भारतीय रिजर्व बैंक ने इन सभी खाताधारकों को जागरूक करते हुए धन लौटाने के लिए कहा है। तीन माह तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। खाताधारकों से संपर्क कर उनसे आवेदन लेकर धनराशि लौटाई जाएगी।-रंजीत सिंह, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article