फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   AC not fixed even after four days, patients returning without getting CT scan done

Lalitpur News: चार दिन बाद भी नहीं ठीक हुई एसी, सीटी स्कैन कराए बिना लौट रहे मरीज

Thu, 11 Apr 2024 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
AC not fixed even after four days, patients returning without getting CT scan done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में चार दिन बाद भी सीटी स्कैन कक्ष की एसी ठीक नहीं हो पाई है। प्रतिदिन लगभग 40 मरीज बिना जांच कराए वापस हो रहे हैं। कई मरीज मजबूरी में बाहर जांच करा रहे हैं।


जनपद में सीटी स्कैन जांच की सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में है। यहां रोजाना करीब 40 मरीज जांच कराने आते हैं। इसमें अधिकांश लोग दुर्घटना या चोट के शिकार हुए होते हैं। लेकिन, चार दिन से सीटी स्कैन कक्ष की एसी खराब होने से जांच ठप हो गई है। जानकारी के अभाव में मरीज प्रतिदिन पैथोलॉजी में पहुंच रहे हैं, यहां जांच न होने पर मायूस होकर घर लौट जा रहे हैं। चार दिन में लगभग 160 मरीजों की जांच नहीं हो सकी है। जांच आवश्यक होने पर कई मरीज झांसी या अन्य महानगरों में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

---
सिर में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल आए थे, यहां चिकित्सकों ने सीटी स्कैन जांच लिखी, लेकिन मशीन ठीक न होने से जांच नहीं हो सकी।
- सुषमा, पाली
---
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाए, जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके।
- लालाराम
---
एसी को ठीक कराने के लिए झांसी भेजा गया है। अभी दो दिन और लग जाएंगे। ठीक होने के बाद जांच शुरू कराई जाएगी।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed