फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   AAps state-in-charge returning from Lucknow meeting dies, dead body found under railway bridge

लखनऊ बैठक से लौट रहे आप के प्रदेश सह प्रभारी की मौत, रेलवे पुल के नीचे मिला शव

Tue, 25 Feb 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
AAps state-in-charge returning from Lucknow meeting  dies, dead body found under railway bridge
मुरारी लाल जैन (फाइल फोटो) - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी मुरारी लाल जैन की रविवार की देर रात मोहासा रेलवे स्टेशन के पहले ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। उनका शव नारायणी नदी के रेलवे पुल के नीचे पत्थरों पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। वह पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ से लौट रहे थे और ललितपुर में नहीं उतरने की वजह से आगे चले गए थे। मध्य प्रदेश पुलिस ने बीना में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन निवासी मुरारी लाल जैन (58) पुत्र स्व. सेठ शिवप्रसाद जैन आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी थे। वह लखनऊ में आम आदमी पार्टी की बैठक में शामिल होने गए थे। रविवार को वह लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस से ललितपुर के लिए रवाना हुए। देर रात करीब 3.12 बजे ट्रेन ललितपुर आई, लेकिन वह नींद लग जाने के कारण ललितपुर में नहीं उतर सके और आगे चले गए। इस पर उन्होंने अपने भतीजे विवेक को करीब साढ़े तीन बजे मोबाइल फोन से बताया कि वह ललितपुर नहीं उतर सके हैं और धौर्रा के पास पहुंच रहे हैं, यदि ट्रेन धीमी हुई तो उतर जाएंगे। वह गाड़ी लेकर आ जाए, उन्हें धौर्रा रेलवे स्टेशन से लिवा ले जाए।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद जब भतीजे ने फोन लगाया तो उनका मोबाइल नहीं लगा और लगातार फोन लगाने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका।
सुबह धौर्रा व मोहासा रेलवे स्टेशन के मध्य नारायणी नदी के पुल से बीना से ललितपुर आने वाली रेलवे लाइन के नीचे उनका शव सिर के बल उल्टा पड़ा मिला। उनका बैग फटा पड़ा मिला, जबकि उनका मोबाइल व घड़ी पास में ही पड़े थे। जब उनके भतीजे से मोबाइल फोन पर बात हुई तो वह बीना की ओर जा रहे थे, जबकि उनका शव बीना से ललितपुर आने वाली रेलवे लाइन के नीचे की ओर नारायणी नदी में पत्थरों पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक हरदयाल सिंह लोधी ने सवाल उठाते हुए बताया कि मुरारी लाल जैन जब ललितपुर से बीना की ओर पुष्पक एक्सप्रेस में जा रहे थे तो उनका शव विपरीत ट्रैक (बीना से ललितपुर आने वाली लाइन के नीचे) नदी में पड़ा मिलना मामले की संदिग्धता को दर्शाता है। इतने ऊंचाई के पुल से रैलिंग के बीच से गिरने के बाद भी उनके शरीर में अधिक खरोंच तक नहीं पाई गई, हालांकि उनका एक हाथ और पैर टूटा पाया गया। उनका एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका अंतिम संस्कार जाखलौन में आज मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed