फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aaphar ID will also be made for the children studying in Anganwadi

Lalitpur News: आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की भी बनेगी अपार आईडी

Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aaphar ID will also be made for the children studying in Anganwadi
स्कूली छात्रों की तरह मिलेगी सुविधा, विभाग ने तैयारियां की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों की निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से अब स्कूली छात्रों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के भी अपार (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) पहचान पत्र बनाए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इनको बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिले मेें 1124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। बच्चों को शुरुआत के तीन साल तक आंगनबाड़ी या बालवाटिका में पढ़ाई करनी होती है। जिसमें 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे रहते है। जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 75186 बच्चे पंजीकृत। आंगनबाड़ी में तीन वर्ष पढ़ाई करने के बाद उनका प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में कराया जाता है, जिसके बाद उनकी आगे की पढ़ाई होती है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्रों की अपार आइडी तैयार हो जाने से देश के किसी भी हिस्से में उनके पढ़ाई के लिए जाने पर उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा सकेगी। जनपद में इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फैक्ट फाइल
- जिले में कुल 1124 आंगनबाड़ी केंद्र
- 617 विभागीय भवन में संचालित
- 270 परिषदीय विद्यालयों में
- 107 सामुदायिक भवन में
- 134 किराए के भवन में

वर्जन
जिले में 1124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 3 से 6 आयुवर्ग के करीब सात हजार बच्चे पंजीकृत हैं। शासन से निर्देशों के क्रम में इनकी अपार आईडी बनाए जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
-नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed