फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aabkari vibhag ko 15 caror ka nuksan

आबकारी विभाग को 15 करोड़ का नुकसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
aabkari vibhag ko 15 caror ka nuksan
लॉकडाउन के चलते एक माह में आबकारी विभाग को करीब 15 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन किया गया था, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते लॉकडाउन को 21 दिन के बाद 19 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। इससे आम लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। कई लोग बेरोजगारी की कगार पर आ गए हैं। वहीं, काम-काज बंद होने से सरकार को मिलने वाले राजस्व का भी नुकसान हो गया है। लॉकडाउन से शराब की दुकानें भी बंद चल रही है। इससे जहां शराब के शौकीन परेशान हो रहे हैं, वहीं सरकार को राजस्व भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जनपद में आबकारी विभाग द्वारा 150 दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक दुकानें देशी शराब की है। जो शहर से लेकर गांव तक फैली हैं। लेकिन, वर्तमान में पूरी तरह से बंद चल रही हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी शराब की 35 दुकानें संचालित हो रही हैं व 28 बीयर की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन सभी दुकानों का कारोबार पूरी तहर से ठप चल रहा है। इससे लगभग 300 लोग बेरोजगार हुए हैं तो ठेकेदारों की आय भी बंद हो गई है। विभाग को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिले में आबकारी विभाग की सभी शराब की दुकानों का कारोबार प्रतिमाह 21 करोड़ रुपये का होता है। इससे विभाग को प्रतिमाह लगभग 15 करोड़ रुपये रास्व का राजस्व प्राप्त होता है, जो पूरी तरह से ठप हो गया है। ------------- नहीं हो सके नए टेंडर अप्रैल से शराब की दुकानों का नया सत्र शुरू होता है। आबकारी विभाग दुकानों के टैंडर की तैयारी कर रहा था। कुछ दुकानों की विज्ञप्ति निकाली भी थी, लेकिन टेंडर खुलने की अवधि से पहले ही लॉकडाउन हो गया। इससे दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी और पुराने सत्र के टेंडर ही अभी चल रहे हैं। हालांकि, दुकानें पूरी तरह से बंद चल रही हैं। ----------- महामारी के चलते दुकानों को बंद किया गया है। इससे प्रतिमाह विभाग को लगभग 15 करोड़ रुपये के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। बीमारी का संकट खत्म होते ही शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - सुभाषचंद्र जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed