फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man going towards the fields fell into a well, died due to drowning in water

Lalitpur News: खेत की ओर जा रहा युवक कुएं में गिरा, पानी में डूबने से हुई मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
A young man going towards the fields fell into a well, died due to drowning in water
पिता ने कहा मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण गिर गया था कुएं में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कुएं में गिरने से युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के चलते कुएं में गिरने से मौत होने का कारण बताया है।

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पाह निवासी दीपक सहरिया (18) पुत्र रतीराम सहरिया बृहस्पतिवार की शाम को अपने खेत पर पैदल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक खेत पर निर्मित कुएं में वह गिर गया। दीपक को कुएं में गिरता हुआ गांव के एक छोटे बच्चे ने देखा तो वह कुछ दूरी पर खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों के पास पहुंचा और घटना के बारे में बताया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला। लेकिन पानी में डूबने से दीपक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रतीराम ने बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं था। जिसका इलाज कराया। लेकिन कोई लाभ नहीं मिलाा। मानसिक संतुलन सही न होने के कारण से दीपक कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक चार बहन व दो भाईयों में दूसरे नबंर का था। थानाध्यक्ष बानपुर राजपाल सिंह ने बताया कि युवक के कुएं में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से कुएं के अंदर से शव को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed