फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man created a ruckus by hanging from a bridge at the railway station and jumping onto the tracks.

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर पुल से लटककर युवक ने किया हंगामा, पटरियों पर कूदा

Tue, 03 Mar 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man created a ruckus by hanging from a bridge at the railway station and jumping onto the tracks.
आरपीएफ ने ओएचई लाइन की सप्लाई बंद कराई, महामना एक्सप्रेस स्टेशन से पहले ही रुक गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सोमवार देर शाम एक युवक फुट ओवरब्रिज से रेल पटरियों के ऊपर लटककर काफी देर तक हंगामा करता रहा। आरपीएफ ने ओएचई लाइन बंद करवाई लेकिन वह नहीं उतरा और पुल से कूदने के दौरान ओएचई लाइन पकड़ने की कोशिश की लेकिन तारों से टकराकर रेल पटरियों पर गिरकर घायल हो गया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पुराने आरपीएफ थाने के सामने बने फुट ओवरब्रिज से एक युवक लटक गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ उप निरीक्षक घनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था। इस पर आरपीएफ ने रेल अधिकारियों को जानकारी देकर ओएचई लाइन बंद करवाई और युवक को उतारने का प्रयास किया। इसी बीच युवक अचानक ओवरब्रिज से नीचे कूदा और ओएचई लाइन पकड़ने की कोशिश की लेकिन नीचे रेल पटरियों पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

आरपीएफ उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उक्त युवक जब पुल पर लटक रहा था, उसी समय भोपाल जाने वाली महामना एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म एक पर आ रही थी लेकिन ओएचई लाइन में करंट न होने के कारण महामना एक्सप्रेस को स्टेशन के पहले ही रोक दिया गया। यह युवक जनपद नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के थाना चादौन अंतर्गत ग्राम बनखेड़ी निवासी अमित रजक पुत्र भाव सिंह रजक बताया गया है। आरपीएफ युवक के परिजनों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed