फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A women hanged sucide

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

Fri, 27 Mar 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
A women hanged sucide
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन पुलिस चौकी अंतर्गत मोहल्ला सदनशाह क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सदनशाह निवासी यासमीन (55) पत्नी स्व.आजाद खां घर में अपने पुत्र और बहू के साथ निवास करती थी। उसकी बहू कुछ दिन पहले मायके गई थी, जिसके चलते घर में वह और उसका पुत्र ही थे। बृहस्पतिवार को रोज की तरह खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच यासमीन ने आंगन में छत के जाल पर दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह करीब नौ बजे दूध वाला आया तो उसका पुत्र सोकर उठा। मां का शव छत के जाल पर फांसी पर लटक रहा था। इस पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए व इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी, संभावना जताई जा रही है कि शायद इसी वजह से महिला ने यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed