फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman including a soldier was seriously injured after the car overturned...

कार पलटने से फौजी सहित एक महिला गंभीर

Wed, 25 May 2022 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
A woman including a soldier was seriously injured after the car overturned...
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 ग्राम टेकरी के समीप एक फौजी की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें फौजी सहित कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी लाया गया( जहां से दोनों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार तालबेहट सैन्य क्षेत्र में पदस्थ फौजी अजय (32) एक महिला के साथ कार से बबीना की ओर जा रहा था। जहां टेकरी से कुछ आगे राजमार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव तत्काल मौके पर पहुंचें। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। महिला महरौनी रोड़ खब्बीश की पुलिया बानपुर की निवासी बताई गई है। जो तालबेहट में अपने मायके में निवास करती है और सैन्य क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों में घरेलू कामकाज करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed