फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman died after coming in contact with the current coming in the wire barri

Lalitpur News: तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट मेें आई महिला की मौत

Fri, 22 Aug 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A woman died after coming in contact with the current coming in the wire barri
- खेत पर चारा काटने के समय हुआ हादसा, कस्बा मड़ावरा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। कस्बा में बृहस्पतिवार को खेत पर तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा के नोकापुरा निवासी विनीता (32) पत्नी सरमन कुशवाहा बृहस्पतिवार की शाम को खेत पर चारा काटने गई थी। इसी दौरान उसका हाथ लौटते समय खेत में लगी तारबाड़ी से छू गया, जिसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर वह गिरकर बेसुध हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका एक सीमांत काश्तकार थी और उसके परिवार में पति मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। ग्रामीणों ने मृतका के आश्रितों को शासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

--------------

पेड़ की डालों से टकराते हैं तार
मृतका के जेठ कोमल कुशवाहा ने बताया कि उसके खेत के नजदीक से गिरार फीडर की 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन निकली है जो काफी जर्जर है। कई स्थानों पर विद्युत तार खेत में खड़े पेड़ों से छूकर निकले हुए हैं, जिनमें आए दिन चिंगारियां छूटती रहती हैं। इन लाइनों से पेड़ से होकर विद्युत करंट जमीन पर फैल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed