फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A villager sit out of thana not action

एक महीने से कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठा

Sat, 26 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
A villager sit out of thana not action
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज एक ग्रामीण शुक्रवार को थाने के बाहर धरने पर बैठ गया और जोर-जोर से चिल्लाकर पुलिस के कार्यप्रणाली के खिलाफ बोलने लगा। बाद में नाराहट पुलिस उसे सड़क से उठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी सुनील कुमार जैन शुक्रवार को एक महीने पहले उसके साथ हुई मारपीट के मामले में वह कार्रवाई के लिए नाराहट थाने में गया, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और उसे बाहर भगा दिया गया। जिससे नाराज होकर वह थाने के ही बाहर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया और पुलिस पर शिकायत के बाद भी एक महीने से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगा। उसने आरोप लगाए कि अब एक महीने बाद भी जब वह थाने पहुंचा तो उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और कार्रवाई के बदले उसे ही बाहर निकाल दिया गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ देर बाद थाने की पुलिस बाहर सड़क पर पहुंची और उक्त धरने पर बैठकर चिल्लाकर अपनी बात कह रहे फरियादी को उठाकर थाने ले गई। फलिहाल अभी तक उक्त मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

आनंद पांडेय, थानाध्यक्ष नाराहट ने बताया कि गौना के उक्त व्यक्ति ने 20-25 दिन पहले एक शिकायती पत्र दिया था। आज वह फिर आया था, लेकिन थाने में उसके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed