फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A villager dead train acident

ट्रेन से कटने से ग्रामीण की मौत

Sat, 13 Jun 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
A villager dead train acident
ट्रेन - फोटो : ?????
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुरा के एक ग्रामीण की ललितपुर-बीना सेक्शन की ओर मालगोदाम के पास ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम महेशपुरा निवासी शेर सिंह परिहार (45 वर्ष) पुत्र घनश्याम परिहार एक ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार को सुबह वह अचानक मालगोदाम के पास पहुंचा और रेल पटरियों पर खड़ा हो गया। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रेन से कटने से उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पुत्र रानू ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। बताया गया कि उक्त ग्रामीण को रेलवे लाइन पर कुछ लोगों ने देखा था और उसे रेल पटरी से हटने को भी कहा, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जानकारी पर नेहरुनगर चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed