{"_id":"5f08c98b8ebc3e74a76e1eeb","slug":"a-villager-dead-for-train-accident-lalitpur-news-jhs1712398137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम के पास अपनी जमीन देखकर लौट रहे ग्रामीण की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी ब्रजभूषण भौंडेले (54) पुत्र कुंजबिहारी बृहस्पतिवार शाम को देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित माल गोदाम के उस पार अपनी जमीन देखने गए थे, जहां से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर खंभा नंबर 1036/4-6 ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीण की पहचान माल गोदान के पास खड़ी गाड़ी की डिग्गी में मिले दस्तावेजों से हुई। नेहरूनगर चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक जमीन देखने के लिए गया था, जहां से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।