{"_id":"6a3aea32918badc7b3061f8c","slug":"a-truck-loaded-with-mangoes-went-out-of-control-on-the-highway-collided-with-a-taxi-and-overturned-lalitpur-news-c-131-ltp1001-158453-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर आम से लदा ट्रक टैक्सी से टकराकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर आम से लदा ट्रक टैक्सी से टकराकर पलटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आम से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे-44 पर ग्राम लखनपुरा के पास टैक्सी से टकराकर पलट गया। इसमें एक किशोर समेत दो घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टैक्सी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
आम से भरा ट्रक आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रहा था। सोमवार को देर शाम को ललितपुर-झांसी हाईवे- 44 पर ट्रक आगे चल रही एक टैक्सी से टकरा कर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक में भरी आम की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। आम की पेटियां सड़क पर बिखरते ही गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान सूचना पर चौकी बांसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना में घायल हुए ट्रक में सवार 15 वर्षीय जहीर निवासी ग्राम डीबीपुर जनपद मेवात हरियाणा को बाहर निकालकर मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। क्षतिग्रस्त हुई टैक्सी के चालक जितेंद्र साहू निवासी ग्राम गदयाना ने बताया कि वह टैक्सी खरीदकर घर ले जा रहा था। तभी यह घटना हो गई। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि ट्रक पलटने से घायल हुए किशोर को अस्पताल भेजा गया है। जिसकी हालत सामान्य है। घटना की जांच की जा रही है।