फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A strange story of Jhansi.. Water being sold from door to door for Rs.500.

Jhansi News: झांसी की एक अजब कहानी..500 रुपये में घर-घर बिक रहा पानी

Sat, 01 Apr 2023 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:45 AM IST
विज्ञापन
A strange story of Jhansi.. Water being sold from door to door for Rs.500.
झांसी। गर्मी शुरू होते ही पानी का कारोबार भी झांसी में तेजी पकड़ने लगा है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए झांसी के भीतर कई प्राइवेट जल संस्थान भी चल रहे हैं। यहां 500 से 700 रुपये प्रतिमाह पर घरों को पानी बेचा जा रहा है। बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों से लेकर मोहल्लों तक में लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। रोजाना करीब 10 लाख रुपये के पानी का कारोबार है।
विज्ञापन

झांसी महानगर के भीतर भगवतंपुरा, अन्नपूर्णा कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी में सरकारी योजनाएं अभी तक पाइपलाइन के जरिए पानी नहीं पहुंचा पाई हैं। ऐसे में पानी के कारोबारियों ने इन मोहल्लों मेें बाकायदा अपनी पाइपलाइन बिछा रखी है। रोजाना सैकड़ों घरों में इसी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है। भगवंतपुरा इलाके में घरों के ऊपर से यह पाइपलाइन ले जाई गई है। इन इलाकों में पानी बांटने के लिए धड़ल्ले से 500 से 700 रुपये हर महीने वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे पर रोजाना पांच हजार से अधिक पानी की बोतलें बिक रहीं हैं। पानी के केन बेचने वाली एजेंसी के संचालकों का कहना है कि महानगर में रोजाना करीब दो लाख रुपये का डिब्बा बंद पानी बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंयर गेट निवासी कैंपर आपूर्तिकर्ता राजेश कुशवाहा का कहना है गर्मी के सीजन में झांसी में 50 से अधिक कैंपर विक्रेता काम करते हैं। व्यावसायिक एवं घरेलू प्रतिष्ठानों में करीब चार लाख रुपये के कैंपर की आपूर्ति होती है। इसी तरह कई इलाकों में निजी टैंकर से भी पानी पहुंचाने का काम होता है। हर दिन इनका भी कारोबार करीब दो लाख रुपये हो जाता है।
उधर, जल संस्थान के महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि योजनाओं के जरिए महानगर में नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद अधिकांश इलाकों में सीधे नल से ही पानी मिल सकेगा।

स्टेशन पर मिलता है पांच रुपये का एक लोटा पानी
बस स्टेशन पर पानी को लेकर जमकर मारामारी रहती है। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरन यात्रियों को पीने का पानी खरीदकर पीना पड़ता है। एक लोटा पानी लेने के लिए पांच रुपये देने होते हैं। बस स्टेशन के बाहर स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए वाटर एटीएम लगाया गया लेकिन, वह फिलहाल खराब पड़ा है।


सूखे पड़े हैं सार्वजनिक प्याऊ
गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की जरूरत बढ़ गई लेकिन, सार्वजनिक स्थानों पर लगे प्याऊ खत्म होते जा रहे हैं। कमिश्नर कार्यालय के ठीक सामने प्याऊ क्षतिग्रस्त हो चुका लेकिन, इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं। इसी तरह अन्य जगहों पर लगे प्याऊ का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed