फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A report has been filed against the YouTuber of Dagdagi Gaushala for blackmailing a doctor and demanding money.

Lalitpur News: डगडगी गोशाला वाले यूट्यूबर पर डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the YouTuber of Dagdagi Gaushala for blackmailing a doctor and demanding money.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सेवानिवृत्त डॉक्टर से फर्जी क्लीनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। इसके बाद आरोपी फिर से एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर गाली देकर अपमानित किया। उन्होंने इसकी शिकायत थाना जखौरा में दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी निवासी डाॅ उदयराम वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह सेवानिवृत्त डाक्टर हैं। अपने घर पर दिव्यांशी क्लीनिक के नाम से प्रैक्टिस करते हैं। 9 सितंबर को देवेंद्र कौशिक निवासी ग्राम दिरावटी थाना कोंच जनपद जालौन, हाल निवासी ग्राम विरधा अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया। उसकी क्लीनिक की वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर फर्जी क्लीनिक के नाम से वायरल करने का भय दिखाने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

धमकियों से वह घबरा गए और 11 सितंबर को देवेंद्र कौशिक और उसके दो साथियों ने उससे एक लाख रुपये नकद ले लिए। कुछ दिन बाद देवेंद्र कौशिक और उसके दोनों साथियों ने फिर एक लाख रुपये मांगे। जिस पर उसने पूर्व में एक लाख रुपये ले चुकने की बात कही। तब देवेंद्र ने गालियां दी और जाति-सूचक शब्दों से अपमानित किया। बताया कि आरोपी की ओर से बार-बार एक लाख रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed