{"_id":"6ace763d67a64f97020ca1b9","slug":"a-rake-carrying-2600-mt-of-dap-will-arrive-within-two-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-165022-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो दिन के भीतर आ जाएगी डीएपी की 2600 एमटी की रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो दिन के भीतर आ जाएगी डीएपी की 2600 एमटी की रैक
विज्ञापन
ललितपुर। किसान सूखे खेतों की जोताई कर रहे हैं, और बोआई जल्द ही शुरू होने वाली है। दो दिन के भीतर 3600 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक आने की संभावना है। इसके बाद 6550 मीट्रिक टन डीएपी की एक और रैक चार दिनों में जिले में आएगी। रबी फसलों के लिए जिले में अब तक 17 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद का वितरण हो चुका है। इस माह में ही लगभग छह हजार मीट्रिक टन डीएपी वितरित की गई है। वर्तमान में जिले में 10,009 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि जनपद में वर्तमान में मांग के अनुसार पर्याप्त डीएपी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक रैक दो दिन में आनी है। इसके बाद डीएपी की दो और रैक 16 अक्तूबर या उसके बाद तक आ सकती हैं। समितियों और निजी दुकानों पर लगातार स्टॉक की जांच की जा रही है।