{"_id":"5f09f6d68ebc3e63e442ed55","slug":"a-people-missing-from-walking-out-lalitpur-news-jhs1713020184","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर गली में टहलने निकला युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर गली में टहलने निकला युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द निवासी एक युवक बीती शाम घर के बाहर टहलने के बाद अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्राम मसौरा खुर्द निवासी सत्यनारायण पुत्र ठाकुरदास ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र रितिक राय (17) भोपाल में इंटरमीडिएट में पढ़ता है, लॉकडाउन की वजह से काफी दिनों से गांव में रह रहा है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव की लाइट चली गई, जिसके बाद वह टहलता हुआ गली में आगे की ओर चला गया। लेकिन, वापस नहीं लौटा। इस पर गांव में आसपास उसकी खोजबीन की। लेकिन, कहीं कोई पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते सप्ताह शहर के अलग-अलग मोहल्लों से चार युवक घर से लापता हो गए थे। इनमें दो युवकों को खोज लिया गया है, जबकि दो युवक अब भी गायब चल रहे हैं। अब यह नया मामला सामने आने से पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है।