फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A old man dead from bike accident

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Wed, 05 Feb 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
A old man dead from bike accident
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम कुआंघोषी बाईपास रोड पर साइकिल सवार सत्तर वर्षीय वृद्ध को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कुआंघोषी निवासी परीक्षत (70) पुत्र उदैत कुशवाहा महरौनी किसी काम से गया था। सोमवार की शाम को करीब सात बजे वह महरौनी से अपने गांव कुआंघोषी साइकिल से लौट रहा था। अभी वह ग्राम कुआंघोषी के बाईपास के पास ही पहुंचा था कि मड़ावरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्घ को सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना वृद्ध के परिजनों को दी और घायल को महरौनी सीएचसी उपचार को ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed