{"_id":"629e0320e392ce01991cc020","slug":"a-nepali-citizen-lost-his-life-due-to-heart-attack-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बस से घर जा रहे नेपाली नागरिक के सीने में उठा दर्द और चली गई जान, युवक बेंगलुरु में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बस से घर जा रहे नेपाली नागरिक के सीने में उठा दर्द और चली गई जान, युवक बेंगलुरु में करता था काम
Mon, 06 Jun 2022 07:07 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:07 PM IST
सार
युवक करीब एक महीने से दिल में दर्द होने से समस्या से जूझ रहा था। जिस पर उसकी पत्नी अन्य परिजनों के साथ उसे वापस नेपाल ले जा रही थी। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर के गांव लखनपुरा स्थित एक ढाबे पर बेंगलुरु से नेपाल सीमा तक बस से जा रहे एक नेपाल निवासी युवक की हार्ट अटैक से जान चली गई। इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नेपाल के धनगढ़ी निवासी वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र मानसिंह बेंगलुरु में परिवार के साथ रहकर वहां खाना बनाने का काम करता था। करीब एक महीने से उसके दिल में दर्द होने से उसकी हालत बिगड़ने लगी थी, जिस पर उसकी पत्नी सुनीता उसकी जगह खाना बनाने का काम करने लगी। बेटे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता ने उन्हें वापस घर नेपाल बुलाया। इस पर वह अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ बेंगलुरु से बस के द्वारा नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन
शनिवार रात जैसे ही उसकी बस ललितपुर के गांव लखनपुरा स्थित एक ढाबे पर ठहरी, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजनों ने यह देख उसे बस से उतार लिया और निजी एंबुलेंस करके उसे नेपाल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी हालत अधिक खराब हो जाने पर एंबुलेंस का चालक उसे रविवार देर शाम वापस ललितपुर जिला अस्पताल ले आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि पति को एक महीने से दिल की बीमारी थी, जिस पर वीरेंद्र के माता-पिता उसे देखना चाहते थे और उसे बुला रहे थे। इसीलिए सुनीता मुंबई में रहने वाले अपने भाई व देवर के साथ पति को लेकर नेपाल जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।