Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A man attacked his wifes mother, sister, and brother with a knife.

Lalitpur News: युवक ने पत्नी की मां, बहन और भाई पर किया चाकू से हमला

Thu, 05 Nov 2026 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A man attacked his wifes mother, sister, and brother with a knife.
मे​डिकल कॉलेज में भर्ती हमले में घायल लव्यांश। - फोटो : 1
ललितपुर। प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके जाकर उसकी मां, बहन और भाई पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल मोती और विपांशी को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आजादपुरा लेंडियापुरा निवासी वीरू राजा उर्फ वीरसिंह की करीब 23 वर्षीय पुत्री का एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। पिछले करीब चार माह से उनके बीच अनबन चल रही थी। बुधवार को युवती अपने घर आई थी। युवती अपने पिता के साथ न्यायालय गई थी। दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच युवती का कथित पति चेहरे को रुमाल से बांधकर घर में घुस आया। उसने घर पर मौजूद 40 वर्षीय मोती, बीस वर्षीय विपांशी और चौदह वर्षीय लव्यांश पर हमला किया।
विज्ञापन


हमले का विवरण
हमलावर ने पहले मोती पर चाकू से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। चीख सुनकर विपांशी आई तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से वार किया। लव्यांश पर हमलावर ने गले पर धारदार चाकू से हमला किया, जिसे लव्यांश ने हाथ से पकड़ लिया। इससे लव्यांश का हाथ कट गया। खून से लथपथ तीनों घायलों ने हिम्मत कर हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गया। मेडिकल कॉलेज में बताया गया कि बीस वर्षीय युवती के निजी अंग व आसपास धारदार हथियार से हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद का कारण और धमकी
युवती ने बताया कि उसका कथित पति पिछले तीन-चार माह से उसे प्रताड़ित कर रहा था। मंगलवार रात को वह चोरी-छिपे छत के रास्ते घर आया था। उसने युवती को सोते समय तकिया से मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी थी। युवती ने उसे समझाकर रात गुजारी और सुबह पिता को फोन कर मायके आ गई। पुलिस के मुताबिक, युवक को युवती के परिवार न्यायालय में वाद दायर करने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी से क्षुब्ध होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल मोती और विपांशी की हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया, जबकि लव्यांश को भर्ती कर लिया गया। घटना के बाद भी कथित पति ने युवती को फोन करके जान से मारने की धमकी दी है।

--------------
करीब एक वर्ष पूर्व युवक ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और अनबन चल रही थी। इस कारण युवती अपने मायके आ गई थी। बुधवार को युवती पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर करने गई थी। यह सूचना मिलने पर युवक ने क्षुब्ध होकर इस घटना को अंजाम दिया। हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed