फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A laboure dead for return to rajasthan

राजस्थान से लौटे मजदूर की संदिग्ध मौत

Fri, 08 May 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
A laboure dead for return to rajasthan
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में दो दिन पहले राजस्थान से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगपुरा निवासी नारायण सिंह (34) पुत्र दलीप सिंह दो दिन पूर्व बुधवार को अपने साथियों के साथ राजस्थान के जिला अलवर से लौटा था। वह अलवर में मजदूरी करता था। बताया गया कि राजस्थान से लौटने पर उसे ग्राम रौंड़ा स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया, जहां उसकी स्क्रीनिंग की गई तो सामान्य पाए जाने पर उसे घर जाने दिया। अगले दिन बुधवार को सुबह करीब आठ बजे वह अपने साथियों के साथ घर से निकल गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसके परिजन दोपहर करीब बारह बजे उसे घर ले आए। जहां स्नान करने के बाद उससे खाना खाने को कहा गया, तो उसे कुछ परेशानी महसूस हुई। इस पर पर वह अपने कमरे में आराम करने चला गया। जब वह कुछ देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाया, लेकिन वह नहीं उठा।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक के भाई करन ने बताया कि नारायण सिंह को अलवर से लौटे उसके साथी शराब पीने के लिए अपने साथ ले गए थे और जब घर लौटा तो वह आराम करने चला गया, उसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र हैं।
---
राजस्थान से लौटे युवक का ग्राम रौंड़ा स्थित क्वारंटाइन सेंटर पर स्क्रीनिंग करके टेस्ट कराया गया था, जहां उसमें कोई लक्षण नहीं पाए गए और वह सामान्य था, जिस पर उसे जाने दिया गया था।

- डा.प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी।
-------
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed