फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A jam was imposed after the body of a middle-aged man was found in a field.

Lalitpur News: खेत में अधेड़ का शव मिलने पर लगाया जाम

Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A jam was imposed after the body of a middle-aged man was found in a field.
- हत्या का आरोप लगाते हुए दो घंटे जाम कर दिया पूराकलां-तालबेहट मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शनिवार को पूराकलां मार्ग पर एक अधेड़ का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त देशराज (55) निवासी ग्रामसभा खांदी मजरा अमरार के रूप में हुई। इसी बीच एक समाज विशेष के लोगों ने एक परिवार पर मृतक की हत्या का आरोप लगाते हुए पूराकलां-तालबेहट मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम अभिजीत सिंह और सीओ रक्षपाल सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आरोपी परिवार के मकानों पर घुसकर तोड़फोड़ की। दो घंटे बाद शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा सका। तालबेहट-पूराकलां मार्ग पर एक भूखंड को लेकर कुशवाहा और चौबे परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। तीन बार की पैमाइश में हर बार विवादास्पद जमीन चौबे परिवार की निकली। इसके बावजूद कुशवाहा समाज के लोग कुछ न कुछ बहाना निकाल कर मामले को तूल दे रहे हैं।
रविवार को सुबह ग्यारह बजे के लगभग पूराकलां मार्ग पर विवादास्पद भूखंड से कुछ दूर एक अधेड़ युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जैसे ही मृतक को देखा तत्कल चौबे परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल काटना शुरू कर दिया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में महिलाएं, बच्चें, युवा अपने हाथों में लाठियां एवं लुहागी लेकर चौबे परिवार के मकानों में घुस गए और काफी तोड़फोड़ की। इसके बाद पूराकलां तालबेहट मार्ग पर पत्थर, लकड़ी रखकर सड़क जाम कर दी। बवाल की सूचना पर एसडीएम अभिजीत, सीओ रक्षपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा सहित कोतवाली का पूरा फोर्स मौके पर गया। सभी ने प्रदर्शनकारियों से तहरीर देने को कहा लेकिन प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। वह विधायक को मौके पर आने के बाद ही शव को परीक्षण के लिए भेजने को तैयार थे। दो घंटे बाद लगभग सवा तीन बजे किसी तरह पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। वहीं, महिलाओं और बच्चों ने जमकर बवाल किया और मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन




कई थानों की आई पुलिस
सड़क जाम की सूचना पर कोतवाली सहित चौकी तेरई फाटक, चौकी झरर, थाना पूराकलां, थाना बार आदि स्थानों से पुलिस आई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed